(Janchoupal 36)
बेमेतरा, 28 जुलाई 2025
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बेमेतरा जिले में सोमवार को जन-जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वर्ष की थीम “Hepatitis: Let’s Break It Down” को ध्यान में रखते हुए यह रथ आम जनता को हेपेटाइटिस के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बसोड़, जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी. एल. राज एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों से निम्न बातों का पालन करने की अपील की गई:
🔸 व्यक्तिगत वस्तुएं साझा न करें।
🔸 रेज़र व इंजेक्शन केवल एक बार उपयोग करें।
🔸 असुरक्षित यौन संबंध व संक्रमित रक्त/इंजेक्शन से बचें।
🔸 गर्भवती महिलाएं नि:शुल्क हेपेटाइटिस जांच कराएं व प्रसव अस्पताल में कराएं।
🔸 नवजात को 24 घंटे के भीतर टीका जरूर लगवाएं।
🔸 0-1 वर्ष के बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका अवश्य दिलाएं।
🔸 दूषित भोजन व पानी से बचें, उबालकर व छानकर पानी पिएं।
🔸 टैटू/गोदना आदि करवाते समय नई सुई का ही उपयोग करें।
🔸 हेपेटाइटिस जांच, इलाज व टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है।
जनचौपाल 36 की अपील है कि हर नागरिक इस जागरूकता में सहभागी बने और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग करें।


