रायपुर | 02 जनवरी, 2026(छग जनसंपर्क)
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता शिक्षा और जागरूकता (SVEEP) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मीडिया संस्थानों के लिए ‘राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड-2025’ की घोषणा कर दी है। आयोग ने इसके लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 07 जनवरी, 2026 निर्धारित की है।
किन श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार?
निर्वाचन आयोग द्वारा कुल चार मुख्य श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए जाएंगे:
प्रिंट मीडिया
टेलीविजन (इलेक्ट्रॉनिक)
रेडियो (इलेक्ट्रॉनिक)
ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया
चयन के मुख्य आधार
पुरस्कार उन संस्थानों को दिया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2025 के दौरान निम्नलिखित क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है:
नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया और IT एप्लीकेशन्स के प्रति जागरूक करना।
समावेशी और सुगम मतदान के लिए प्रेरणादायक कहानियाँ साझा करना।
मतदाता सूची में पंजीकरण और मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाना।
दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की चुनौतियों और सफलता को सामने लाना।
नया पुरस्कार: सोशल मीडिया टीम के लिए सम्मान
इस वर्ष आयोग ने एक नई पहल की है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालयों की मीडिया टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए “सर्वश्रेष्ठ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सोशल मीडिया टीम पुरस्कार” की भी शुरुआत की गई है।
महत्वपूर्ण जानकारी: आवेदन की अंतिम तिथि: 07 जनवरी, 2026
आवेदन कहाँ भेजें: भारत निर्वाचन आयोग कार्यालय, अशोका रोड, नई दिल्ली।
पुरस्कार वितरण: 25 जनवरी, 2026 (राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर)।


