34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

राष्ट्रीय एकता की मिसाल: सेना दिवस पर रायपुर में होगा ऐतिहासिक ‘वंदे मातरम’, 5 लाख विद्यार्थी करेंगे शंखनाद:_बृजमोहन अग्रवाल

Must read

वन्देमातरम की इस 150वीं वर्षगांठ पर होने वाला यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए राष्ट्रीय एकता की एक मिसाल पेश करेगा।

रायपुर/छत्तीसगढ़_05/01/2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 15 जनवरी को एक अभूतपूर्व स्वर्णिम अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। सेना दिवस और महान राष्ट्रभक्त बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वन्देमातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के गौरवशाली अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में देशभक्ति का महाकुंभ आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में रायपुर और बलौदा बाजार–भाटापारा जिले के करीब 5 लाख विद्यार्थी एक सुर में राष्ट्रीय गीत का गान करेंगे।

सुभाष स्टेडियम में होगा भव्य मुख्य आयोजन
रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस विशाल आयोजन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र के लगभग 3000 शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय) में एक साथ कार्यक्रम होंगे।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा:_यह आयोजन केवल एक गायन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भारत माता के प्रति अटूट श्रद्धा और सेना के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का एक ऐतिहासिक संकल्प है।” — बृजमोहन अग्रवाल, सांसद

आयोजन का मुख्य केंद्र रायपुर का सुभाष स्टेडियम होगा, जहाँ 25,000 छात्र-छात्राएं सामूहिक रूप से वन्देमातरम गाएंगे। इस दौरान सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति के उत्साह को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।
नई पीढ़ी में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संचार
करने के लिए इस कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप दिया गया है। सुबह 11:00 बजे: सभी संस्थानों में विद्यार्थियों का एकत्र होना।
11:30 – 12:30 बजे: देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ।
दोपहर 12:55 बजे: पूरे क्षेत्र में एक साथ सामूहिक ‘वन्देमातरम’ गान का प्रारंभ।

प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां
इस महा-अभियान की सफलता के लिए NCC, NSS, रेडक्रॉस और स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सांसद द्वारा ली गई बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर और एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article