34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति सरदार पटेल के अधूरे स्वप्न को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन की अगुवाई में निकली विशाल यूनिटी मार्च पदयात्रा

बलौदा बाजार, 11 नवंबर।

भारत के लौहपुरुष और देश की एकता-अखंडता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के बलौदा बाजार में ‘सरदार 150 @ यूनिटी मार्च पदयात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया।

करीब 13 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का शुभारंभ डीएवी स्कूल संकरी से हुआ। यहां ‘पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया गया तथा सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा लिमाही होते हुए गोंडखपरी पहुंची, जहां नागरिकों ने इसका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। आगे दशरमा होते हुए यात्रा अटल चौक बलौदा बाजार पहुंचकर विशाल जनसमूह की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर ‘एक भारत, अखंड भारत’ का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर देश को एकता के सूत्र में जोड़ रहे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, सरदार पटेल के अधूरे स्वप्न को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प साकार हो रहा है। यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के सशक्तिकरण का प्रतीक है।

पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पवन साहू, लक्ष्मी बघेल, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित हजारों विद्यार्थी, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article