34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

चलती थार में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Must read

बिलासपुर/छत्तीसगढ़_18/10/2025

दिवाली की भीड़भाड़ के बीच शहर के प्रमुख चौराहे अग्रसेन चौक पर गत दिवस उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती थार कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो लोगों ने तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि थार देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं निकलता दिखा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। कार में सवार दोनों लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली थी।

घटना के कारण करीब एक घंटे तक शहर का यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग पर काबू पाया और ट्रैफिक व्यवस्था को फिर से सामान्य किया।

प्रारंभिक जांच में इंजन से धुआं उठने के बाद शॉर्ट सर्किट को हादसे का कारण माना जा रहा है। गाड़ी का मलबा हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article