महेश्वरी युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं को कोटिश: धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बेमेतरा : 02/06/2025:_ जिला चिकित्सालय बेमेतरा में स्थित ब्लडबैंक में रक्त की पूर्ति हेतु माहेश्वरी युवा संगठन बेमेतरा के द्वारा महेश नवमी के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया ,उक्त रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशवंत ध्रुव एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के पहल पर बेमेतरा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों रक्ताल्पता,सिकल सेल एनीमिया, गर्भवती महिलाओं में खून की कमी आदि आवश्यकताओं को देखते हुए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्त के पूर्ति हेतु आयोजित किया गया।
इस रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं द्वारा 41 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ, उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अरुण राठी , युवा मंडल के अध्यक्ष बंटी चाचा , महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती हंसा माहेश्वरी ,समाजसेविका सुश्री नीतू कोठारी, समाज सेवक ताराचंद माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश मुंद्रा , ,सभी सम्माननीत जन उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर लोकेश साहू पैथोलॉजिस्ट , विजय कुमार दोरे एम. एल. टी., भूपेंद्र कुर्रे , एम. एल. टी. श्रीमती कुलेश्वरी साहू काउंसलर, हरिशंकर एम, एल टी ,धन्नू वर्मा एम , एल,टी , वाहन चालक रामचरण वार्ड बॉय ऋषि जांगड़े ने रक्तदान शिविर में सेवाएं प्रदान की, रक्तदाताओं के नाम सोनल गिलड़ा, अमित माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश, महिमा काबरा,प्रितेश गिलड़ा, रमन काबरा, प्रमोद सिंह ठाकुर, टीकम मुंद्रा, संध्या, रूपेश गिलड़ा, शिल्पा राठी, दिलीप कुमार, महेश भूतना, सुशील राठी, सवाई लाल, हिमांशु जैन, खुशबू गिलड़ा, संजय काबरा, राहुल बजाज, हर्ष राठी, यश गिलड़ा, राकेश मखीजा, राधे राघवेंद्र सिन्हा, पूजा मंत्री, कमलेश वर्मा, नूपुर डागा, सुनील गिलड़ा , सौरभ महेश्वरी, तिलक महेश्वरी, मनीष चांडक, गौरव डागा, प्रमिला राठी, मंजू भूतड़ा, जतिन मोटवानी, मुकेश राठी, मांगीलाल राठी, रेनू राठी, अलका राठी, अजय राठी, अमरचंद गिलड़ा, सत्यनारायण, इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा रक्तदाताओं को सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ में रक्तदाताओं की उज्जवल भविष्य की कामना की।


