Janchoupal 36
बेमेतरा, 28 जून 2025 –
शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा के प्रांगण में आज एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 175 पौधों का रोपण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बेमेतरा विधानसभा के विधायक श्री दीपेश साहू जी ने इस पुनीत कार्य की शुरुआत करते हुए कहा,
“सौभाग्य की बात है कि मैं इसी महाविद्यालय का पूर्व छात्र हूं। मैं आश्वस्त करता हूं कि इस महाविद्यालय की चहुँमुखी प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। आने वाले समय में यह महाविद्यालय शिखर पर पहुंचेगा और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”
विधायक श्री साहू ने कॉलेज परिसर का भ्रमण भी किया और वृक्षारोपण के कार्य में भाग लिया।
इस अभियान में विशेष सहयोग देने वालों में सहयोग संस्था बेमेतरा के अध्यक्ष एवं सदस्य डॉ. सुभाष चौबे, सुशील शर्मा, संजय त्रिपाठी, पद्म जैन, डॉ. अविनाश तिवारी, बंटी अरोरा, धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद नीतू कोठारी, तथा महाविद्यालय प्रशासन की प्राचार्या डॉ. वीणा त्रिपाठी के साथ डी. आर. साहू, राजकुमार त्रिपाठी, देवेंद्रधर द्विवेदी, जितेंद्र बारले, भोलाराम साहू, डी.पी. जंघेल, श्वेता साहू एवं आशुतोष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर के 11 एकड़ भूमि में 10,000 पेड़ लगाए गए थे, जिनसे आज आसपास के क्षेत्रवासियों को शुद्ध और प्राकृतिक वायु का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और मातृत्व के सम्मान में हर व्यक्ति को एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।
— जन_ चौपाल 36


