32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

छत्तीसगढ़ के 115 शहरों ने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार, रायपुर को मिला सेवन स्टार गारबेज-फ्री का दर्जा

Must read

रायपुर, 30 जुलाई 2025 (स्त्रोत:_जनसंपर्क छग):

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य के 115 शहरों ने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार किया है, जबकि देशभर के टॉप-100 शहरों में छत्तीसगढ़ के 25 शहर छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है।देश के टॉप-100 शहरों में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, जांजगीर और 18 अन्य शहर शामिल हुए हैं।

💫उपलब्धि
राज्य के 62 शहरों ने गारबेज-फ्री रेटिंग में सुधार किया है।
163 नगरीय निकाय ओडीएफ प्लस प्लस (खुले में शौच मुक्त और कचरा प्रबंधन में बेहतर) बने हैं।
सिमगा, जशपुर, राजपुर, भिलाई-चरोदा जैसे शहरों ने स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय छलांग लगाई है।
छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर देश के कुल 115 शहरों ने रैंकिंग में सुधार किया है जबकि छत्तीसगढ़ के 25 शहरों ने इसमें अपना स्थान बनाया। देश के टॉप-100 शहरों में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, जांजगीर और 18 अन्य शहर शामिल हुए हैं।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के हर नागरिक और सभी नगरीय निकायों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।
शहरी प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 7,400 करोड़ रुपये की स्वच्छता योजनाओं ने इन उपलब्धियों को मजबूत आधार दिया है

👉 साझा प्रयासों से संभव हुई सफलता
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को नई दिशा देती है। स्वच्छता मिशन को और मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में कचरा प्रसंस्करण, जल संरक्षण और सीवरेज प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article