36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

‘राम लला दर्शन’ योजना के 17वें दल को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

Must read

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की थी योजना की शुरुआत; हजारों श्रद्धालु लाभांवित

रायपुर, 26 नवंबर (बुधवार) 26।11।2025

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘श्री राम लला दर्शन योजना’ के 17वें विशेष दल को अयोध्या धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल में लगभग एक हजार श्रद्धालु शामिल हैं, जो प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

सांसद अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राम मंदिर में धर्म ध्वज स्थापना के बाद यह पहला शुभ यात्रा-दल है, जिसका साक्षी बनना अत्यंत भावनात्मक है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह छत्तीसगढ़ सरकार की आध्यात्मिक पहल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ को धरातल पर उतारने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

योजना के जनक
यह उल्लेखनीय है कि आज जन-जन तक पहुँच चुकी इस योजना की शुरुआत श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ही की थी, जब वे राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री थे। उन्होंने IRCTC के सहयोग से गरीब, वंचित और 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की थी, ताकि कोई भी राम लला के दर्शन से वंचित न रहे।

सांसद बृजमोहन ने बताया कि श्रद्धालु अयोध्या के साथ-साथ वाराणसी में बाबा विश्वनाथ समेत अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन भी करेंगे।इस अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article