36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

कश्मीर की घाटियों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा गया : पहली मालगाड़ी पहुंची अनंतनाग, प्रधानमंत्री मोदी बोले—कनेक्टिविटी और वाणिज्य के लिए ऐतिहासिक दिन

Must read

नई दिल्ली/श्रीनगर, 09 अगस्त 2025
JANCHOUPAL36

कश्मीर घाटी में पहली बार मालगाड़ी के आगमन ने एक नया इतिहास रच दिया है। पंजाब से रवाना हुई यह मालगाड़ी शनिवार को नवनिर्मित अनंतनाग गुड्स शेड पर पहुंची, जिससे कश्मीर अब राष्ट्रीय माल नेटवर्क से सीधे जुड़ गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक क्षण की सराहना करते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—

जम्मू-कश्मीर में वाणिज्य और कनेक्टिविटी के लिए शानदार दिन! इससे प्रगति और समृद्धि दोनों बढ़ेंगी।”
उन्होंने इसे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, व्यापार और संपर्क के लिए एक “महान मील का पत्थर” बताया।


केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने भी X पर लिखा—


कश्मीर घाटी के लिए पहली मालगाड़ी—आज (09.08.2025) पंजाब से रवाना होकर अनंतनाग पहुंची। इससे घाटी में रहने वाले नागरिकों को रेलवे नेटवर्क के माध्यम से परिवहन लागत में कमी का लाभ मिलेगा।”

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कदम न केवल व्यापारिक गतिविधियों को गति देगा बल्कि किसानों, उद्योगों और स्थानीय बाजारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करेगा।
खबर सूत्र_नमो ऐप,x post

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article