36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ में केशकाल घाटी को बनाया जाएगा फोरलेन : केंद्र ने दी मंजूरी

Must read

बस्तर रूट को नई सौगात

रायपुर/छत्तीसगढ़:_छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में केंद्र ने की पहल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और नई सड़क की सौगात ।यह सड़क रायपुर से लेकर बस्तर तक फोरलेन बनाई जाएगी जिससे रायपुर से बस्तर आने जाने में लोगों की दिक्कतें कम होने के साथ आवागमन सुविधा जनक होगी।

केंद्रीय मंत्री की मंजूरी मिलने से छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में स्थित केशकाल घाटी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कोंडागांव जिले में 11.38 किलोमीटर लंबा 4-लेन बाईपास बनाने की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर 307.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
छत्तीसगढ़ की सड़क परियोजना के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो छत्तीसगढ़ को सड़क परिवहन में अग्रणी बनाने की दिशा में आगे बढ़ाएगी और राजधानी से बस्तर को सुगमता पूर्वक जोड़ेगी। जहां केशकाल पहाड़ी में घाटी मोड़ के कारण वहां गाड़िया धीरे-धीरे चलती है वहीं भारी माल वाहन फंस जाने से घाटी रोड में जाम की स्थिति हो जाती है ,जिससे रायपुर से बस्तर आने जाने वाले लोगों को बहुत तकलीफ होती है और समय भी खर्च होता है। अब फोर लेन सड़क के निर्माण हो जाने से इस समस्या से निजात मिलेगी।
इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आभार जताते हुए कहा 307 करोड़ 96 लाख की लागत से केशकाल बाईपास फोरलेन निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है सड़क बन जाने के बाद रायपुर से बस्तर का सफर आसान और सुगम होगा। घाट पर जो ट्रैफिक लोड बढ़ता है वह कम हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर के विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है और डबल इंजन सरकार में तेजी से बस्तर अंचल का विकास हो रहा है ।इस बाईपास के निर्माण से न केवल वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, बल्कि वाहन चालकों को तेज, सुगम और निर्बाध यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। साथ ही शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article