भिलाई इस्पात संयंत्र न केवल छत्तीसगढ़ के लिए रोजगार का एक बड़ा केंद्र है, जहां हजारों परिवार आजीविका से जुड़े हैं, बल्कि यह देशभर में अपनी उत्कृष्ट औद्योगिक क्षमता के लिए भी प्रसिद्ध है। विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष संयंत्र ने उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित कर अपनी तकनीकी दक्षता और प्रबंधन क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है।
जनचौपाल 36 | 05 अगस्त 2025 | स्रोत: PIB रायपुर।भिलाई इस्पात संयंत्र ने रचा उत्पादन का नया कीर्तिमान
भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले चार माह (अप्रैल–जुलाई) में कई नए उत्पादन रिकॉर्ड बनाए हैं। इस अवधि में संयंत्र ने हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सेलेबल स्टील तीनों के उत्पादन में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
जहां रोज़गार के संग बनती हैं नई ऊँचाइयाँ: भिलाई इस्पात संयंत्र
मुख्य उत्पादन आँकड़े
हॉट मेटल उत्पादन: 20,19,569 टन (पिछला रिकॉर्ड 20,14,601 टन)
क्रूड स्टील उत्पादन: 19,53,432 टन (पिछला 18,90,480 टन)
सेलेबल स्टील उत्पादन: 17,41,598 टन (पिछला 17,30,397 टन)
ब्लास्ट फर्नेस और स्टील मेल्टिंग शॉप में उपलब्धि
ब्लास्ट फर्नेस-08: 9,88,423 टन हॉट मेटल (पिछला 9,08,462 टन)
स्टील मेल्टिंग शॉप-3: 11,84,649 टन कास्ट स्टील (पिछला 11,23,730 टन)
बिलेट उत्पादन: 8,31,932 टन (पिछला 7,80,559 टन)
रोलिंग मिलों का प्रदर्शन
बीआरएम: 3,56,193 टन (पिछला 3,25,579 टन)
रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल: 60,003 टन लंबी रेल (पिछला 53,022 टन)
यूआरएम (यूनिवर्सल रेल मिल) के रिकॉर्ड
फिनिश्ड रेल उत्पादन: 2,96,139 टन (पिछला 2,88,849 टन)
प्राइम रेल उत्पादन: 2,85,028 टन (पिछला 2,72,906 टन)
आर-350 एचटी प्राइम रेल: 9,838 टन (पिछला 3,101 टन)
आर-350 एचटी लंबी रेल: 9,235 टन (पिछला 2,797 टन)
कुल प्राइम रेल उत्पादन: 3,98,940 टन (पिछला 3,97,416 टन)
सिंटर उत्पादन और दक्षता में वृद्धि
कुल सिंटर उत्पादन: 29,22,518 टन (पिछला 28,79,428 टन)
संयंत्र ने सीडीआई रेट, कोक रेट, ब्लास्ट फर्नेस उत्पादकता, कुल मेटलिक चार्ज और श्रम उत्पादकता में भी सुधार किया है।


