34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा जिला खबर JANCHOUPAL36.COM

Must read

प्रेस विज्ञप्ति
बेमेतरा पुलिस का यातायात जागरूकता एवं कानूनी कार्रवाई अभियान

बेमेतरा, 02 अगस्त 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस ने 01 अगस्त को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 13 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹4,300 समन शुल्क वसूला।

माइनर एक्ट के तहत 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही, आम स्थान पर शराब सेवन एवं सुविधा उपलब्ध कराने के 04 मामलों में आबकारी एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्रवाई हुई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें, और वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करें।



प्रेस विज्ञप्ति
जिले में बिना लाइसेंस दवा रखने पर छापा, औषधियां जब्त

बेमेतरा, 1 अगस्त 2025: खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा ने कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम एरमशाही में बड़ी कार्रवाई की। गोपनीय शिकायत पर की गई जांच में श्री देवेंद्र साहू के पास बिना वैध अनुज्ञप्ति विभिन्न दवाओं का भंडारण पाया गया।

टीम ने मौके पर औषधियां जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹16,887/- है, और नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। कार्रवाई औषधि निरीक्षक श्रीमती श्रुति लकड़ा एवं श्री धनीराम पटेल के नेतृत्व में हुई।

विभाग ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस औषधि का क्रय-विक्रय व भंडारण दंडनीय अपराध है और आमजन से अपील की कि दवाएं केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदें।


साजा विधायक पर आरोप — अपनों को पहुंचाया स्वेच्छानुदान का लाभ, लिस्ट वायरल

बेमेतरा। साजा विधानसभा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू पर आरोप है कि उनके निजी स्टाफ ने स्वेच्छानुदान की राशि में बंदरबांट कर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को लाभ पहुंचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची में विधायक के पीए, पीएसओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के परिजनों और परिचितों के नाम सामने आ रहे हैं।
वायरल लिस्ट के अनुसार, विधायक के पीए दिग्विजय केशरी, पीएसओ ओम साहू और कंप्यूटर ऑपरेटर धीरज पटेल से जुड़े लोगों को शिक्षा अनुदान का लाभ दिया गया है। आरोप है कि अनुदान की राशि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।
कांग्रेस ने भी इस सूची को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए विधायक पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि विधायक ने अपने परिजनों, जिनमें उनकी भाभियां, माता और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं, के अलावा अपने क्षेत्र से बाहर — दुर्ग और बेमेतरा के सलधा गांव के लोगों को भी अनुदान दिया है।
विधायक का जवाब
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ईश्वर साहू ने कहा,
“यह विरोधियों का काम है। जो भी आवेदन लेकर आया, हमने सभी के आवेदन लिए और उसी आधार पर लिस्ट बनाई। अब तक 2 हजार लोगों के नाम भेजे गए हैं, जिनमें से 500-700 लोगों को राशि दी जा चुकी है।”
उन्होंने आगे कहा,
“मैं गरीब परिवार से हूं और विधायक बन गया हूं, यह कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा। वे फिजूल में बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मंत्री-नेता जेल में हैं, उन्हें खुद आइना देखना चाहिए।”



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article