उमंग और नेतृत्व का संगम बना जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल 2026 जोश, जुनून और नेतृत्व की पहचान।
धरसीवां/रायपुर_16/10/2025
धरसीवां के राइस मिलर मां संतोषी उद्योग के संचालक के पुत्र जेसी पारस अग्रवाल को वर्ष 2026 के लिए जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल का अध्यक्ष चुना गया है।
पारस अग्रवाल के चयन की जानकारी मिलते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके माता-पिता ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
युवा उम्र में यह चयन नेतृत्व, सामाजिक संवेदनशीलता और संगठनात्मक क्षमता की मिसाल माना जा रहा है। सभी को उम्मीद है कि अपने कार्यकाल में पारस अग्रवाल युवाओं को नई दिशा देने, सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और संगठन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
संगठन से जुड़े सदस्यों ने भी विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल नई ऊंचाइयों को छूएगा और शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।


