अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त,जब्त वाहनों पर होगी कार्रवाई
रायपुर- 06 सितंबर 2026
शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन की सतत निगरानी।सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त।
जब्त वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत एवं गिट्टी परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले में अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से की गई।
खनिज विभाग की टीम ने मैदानी निगरानी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से इन वाहनों को पकड़ा।
कार्रवाई के तहत ग्राम खंता से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर, रूमगा से 2, चिचगोहना से 1, कोरजा से 1, लालपुर से 1 तथा कोटमी से गिट्टी का अवैध परिवहन करता 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया।
पुलिस थानों और चौकी में सुरक्षित रखे गए वाहन जब्त किए गए वाहनों में से 4 ट्रैक्टर गौरेला थाना, 3 ट्रैक्टर कोटमी चौकी और 1 ट्रैक्टर मरवाही थाना में नियमानुसार सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसी निर्देश के परिपालन में खनिज विभाग ने शिकायत मिलते ही मैदानी स्तर पर जांच कर तुरंत जब्ती की कार्रवाई की।
मैदानी अमले की सतत निगरानी से कसा शिकंजा इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर, खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, नगर सैनिक शिवकुमार लहरे, साहिब गनी एवं सतीश साहू शामिल रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैध दस्तावेजों के बिना खनिजों के परिवहन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
शिकायत से कार्रवाई तक – प्रशासनिक तंत्र की सक्रियता सीएम हेल्पलाइन के जरिए नागरिकों द्वारा उठाए गए मामलों पर त्वरित जांच और सख्त कदम उठाने से जहां एक ओर राजस्व का संरक्षण होगा, वहीं खनिज संसाधनों के नियमविरुद्ध दोहन पर भी रोक लगेगी।
- Advertisement -
- Advertisement -