27.1 C
Raipur
Friday, September 4, 2026

कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों से लेकर गली-मोहल्लों तक गूंज रहा ‘जय श्रीकृष्ण’

Must read

रायपुर- 4 सितंबर 2026

भगवान विष्णु के आठवें अवतार द्वापर युग के युगपुरुष श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों में मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालु दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज छत्तीसगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

रायपुर के समता कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का 101 किलो दूध से अभिषेक किया जा रहा है। वहीं नयापारा के श्री बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा, श्रृंगार दर्शन और भजन संध्या का आयोजन किया गया है। शाम को भजन कलाकार भगवान कृष्ण की भक्ति से श्रद्धालुओं को सराबोर करेंगे।

इस्कॉन मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों में विशेष दर्शन, भजन-कीर्तन, महाभिषेक और छप्पन भोग की तैयारियां की गई हैं।

शहरों के साथ गांवों और गली-मोहल्लों में भी जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण किया है, वहीं कई स्थानों पर ऊंचाई पर मटकी बांधकर मटकी फोड़ और दही हांडी की तैयारियां की गई हैं।गोविंदा दल भी उत्सव में भाग ले रहे हैं।

जन्माष्टमी पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश है।

वहीं रायपुर के गुढ़ियारी में विशाल दही हांडी प्रतियोगिता 5 सितंबर को आयोजित होगी।

रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में विशेष आरती, अभिषेक और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article