25.1 C
Raipur
Wednesday, August 19, 2026

ACB समूह की कोल वाशरियों की 1999 से जांच की मांग, दीपका में भारतीय जनाधिकार पार्टी का धरना

Must read

कोरबा/दीपका | 19 अगस्त 2026

ACB समूह की कोल वाशरियों, संबद्ध ताप विद्युत परियोजनाओं, कोयला परिवहन और अन्य औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े मामलों की वर्ष 1999 से वर्तमान तक CBI और SIT से स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर भारतीय जनाधिकार पार्टी, छत्तीसगढ़ ने दीपका में धरना-प्रदर्शन किया।

धरना समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय कोयला मंत्री, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

पार्टी ने कोयला आवक-जावक, वाशरी संचालन, रिजेक्ट कोयला, तौल कांटा, GPS, FASTag, RFID, रेलवे रेक, पर्यावरणीय प्रभाव, जल उपयोग, प्रदूषण, श्रमिकों के अधिकार तथा संबंधित औद्योगिक परियोजनाओं के वित्तीय एवं नियामकीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की।

ACB समूह की कोयला वाशरियों, संबद्ध ताप विद्युत परियोजनाओं, कोयला परिवहन और अन्य औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े तकनीकी, पर्यावरणीय, वित्तीय एवं नियामकीय मामलों की वर्ष 1999 से वर्तमान तक स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर भारतीय जनाधिकार पार्टी, छत्तीसगढ़ ने मंगलवार को दीपका में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के बाद कार्यपालन दंडाधिकारी एवं तहसीलदार दीपका अभिजीत राज भानु के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, कोयला मंत्री, ऊर्जा मंत्री सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

पार्टी ने कहा कि जांच के दौरान सभी डिजिटल एवं वित्तीय रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं, ताकि किसी भी संभावित साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो सके।

पार्टी ने घोषणा की है कि मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर 11 सितंबर 2026 को SECL मुख्यालय बिलासपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को दीपका-गेवरा में इंसानियत सभा आयोजित करने की बात कही गई है।

नोट: इस वीडियो में व्यक्त आरोप एवं मांगें संबंधित संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित हैं। संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article