उत्तर बुनियादी सीबीएसई शाला, बेमेतरा में हरेली एवं विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
बेमेतरा, 09 अगस्त 2026।
उत्तर बुनियादी सीबीएसई शाला, बेमेतरा में हरेली पर्व एवं विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन सांस्कृतिक चेतना एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने आदिवासी समुदायों के पारंपरिक परिधान धारण कर ढोल-मांदर की थाप पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, प्रकृति संरक्षण एवं “जल-जंगल-जमीन” के महत्व पर आधारित लघु नाटिका एवं भाषण भी प्रस्तुत किए गए।
वहीं हरेली उत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय में कृषि में प्रयुक्त होने वाले औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। छात्राओं ने हरेली के विविध सांस्कृतिक परिधान धारण कर हरेली के पारंपरिक गीतों पर मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरेली गीतों की मधुर धुनों पर पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय हो गया।
संस्था प्रमुख थानेश्वर साहू ने कहा कि हरेली हमें कृषि और प्रकृति से जोड़ता है तथा विश्व आदिवासी दिवस हमें हमारी जड़ों, संस्कृति एवं विरासत से परिचित कराता है। ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण प्रेम, सांस्कृतिक सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर पालकों में दुर्गेश पटेल, श्रीमती सोनिया सिंह, गोपाल साहू, श्रीमती रश्मि साहू, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में पालकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की।
- Advertisement -
- Advertisement -