शिवरीनारायण में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास
शिवरीनारायण – 07 अगस्त 2026
मेला ग्राउंड शिवरीनारायण में केसरवानी परिवार की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री शिवरीनारायण मठ तथा श्री दूधाधारी मठ रायपुर के पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज शामिल हुए।
इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने व्यास पीठ पर विराजित आचार्य युवराज पांडे जी का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। वहीं आचार्य युवराज पांडे जी ने भी पुष्पमाला और शाल भेंट कर राजेश्री महन्त जी महाराज का स्वागत एवं अभिवादन किया।
राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने सहयोगियों के साथ शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की और कथा का आध्यात्मिक लाभ लिया।
कार्यक्रम में तेलंगाना से पहुंचे दक्षिण भारतीय अग्रवाल समाज के सह सचिव एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के तेलंगाना प्रदेशाध्यक्ष महेश अग्रवाल, पौनी महाराष्ट्र से सोमा कावड़े, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस, राघवेंद्र प्रताप सिंह, योगेश शर्मा, सुखराम दास, निर्मल दास वैष्णव, पुरेंद्र सोनी, गोपाल केवट, खगेश वर्मा, हर्ष दुबे, अंकित दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- Advertisement -
- Advertisement -