PM मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत, जनता की मांग – नशे की उपलब्धता कम करो
न्यूज डेस्क – 02 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। सरकार के अनुसार इसके साथ 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें हर रविवार को खेल, वाकाथॉन, जागरूकता अभियान और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम होंगे। देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों से युवा संगठन, स्कूल-कॉलेज और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन इसमें वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।
इस कार्यक्रम में देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों से युवा भाग लेंगे। माय भारत वॉलिंटियर्स, माय भारत नेशनल सर्विस स्कीम वॉलिंटियर्स, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर सरकारी संगठन, उद्योग संघों के युवा विंग और 125 से अधिक सहयोगी आध्यात्मिक संगठन इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लेंगे।(स्रोत: pmindia.gov.in / 01 Aug,2026)
जमीन बिकी है, आसमान अभी बाकी है,
हटा दो दूर नजरों से, सामने ये जो साकी है।
एक आदमी नहीं, पूरा गांव अगर ठान ले,
तो टूट जाएगी हर वो बोतल,जो अभी बाकी है।!
“दीपक पांडे”
अभियान स्वागत योग्य है, पर जमीनी सवाल भी जरूरी हैं।
नशे से एक आदमी को क्या मिलता है?
जमीन बिकती है, और आसमान खाली हो जाता है। एक युवा का शरीर, परिवार और भविष्य तीनों खराब होते हैं। पाता कुछ नहीं, खोता सब कुछ है।
क्या एक आदमी के शपथ लेने से समाज सुधरेगा?
नहीं। समाज चुप है इसलिए नशा बढ़ा है।
एक आदमी नहीं, पूरा गांव: अगर सरपंच, स्कूल का मास्टर, आंगनबाड़ी दीदी और युवा क्लब सब मिलकर अपने गांव में निगरानी रखेंगे, तभी होगा। अकेला आदमी थक जाएगा।
जनता का सवाल –
उपलब्धता पर रोक कब?
जनता पूछती है कि जागरूकता के साथ-साथ नशे की सहज उपलब्धता पर रोक कब लगेगी? स्कूल-कॉलेज के आसपास बिक्री पर सख्ती और अवैध नशे पर कार्रवाई ही इस 100 हफ्ते के अभियान को सफल बनाएगी।
जब तक गांव में खेल का मैदान नहीं, युवाओं के पास काम नहीं और चौक पर नशा आसानी से मिल रहा है, तब तक सिर्फ शपथ से बात नहीं बनेगी।
अब जब प्रधानमंत्री खुद आगे आ रहे हैं, तो उम्मीद है कि सिर्फ जागरूकता नहीं, उपलब्धता कम करने पर भी ठोस कदम उठेंगे।
आपके गांव/मोहल्ले में क्या स्थिति है? कमेंट में बताएं।
- Advertisement -
- Advertisement -