26.3 C
Raipur
Friday, July 31, 2026

पेपर लीक माफिया को नहीं बख्शा जाएगा, संसद ने पास किया कठोर कानून – PM मोदी का बड़ा संदेश

Must read

नई दिल्ली – 31 जुलाई 2026

देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों के भविष्य पर मंडरा रहे संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा संदेश दिया है। PM मोदी ने कहा कि विश्वस्त परीक्षा पद्धति के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य को भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए देशव्यापी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है और टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए कठोर कानूनों की जरूरत है। सरकार संसद में बिल लेकर गई थी और संसद के दोनों सदनों ने विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद इस कठोर प्रावधानों वाले बिल को पास कर दिया है।

PM मोदी ने कहा कि विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ है। काम आगे भी चलता रहेगा। ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। आइए हम सब मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article