24.7 C
Raipur
Saturday, July 18, 2026

सुरही नदी पर एनीकट स्वीकृत तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला रिकॉर्ड भुगतान-कवर्धा-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की खबर

Must read

रायपुर-17 जुलाई 2026

केसीजी जिले की खबर में छुईखदान की सुरही नदी पर एनीकट कम काजवे का छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ 13 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के निर्माण से भू-जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल और आवागमन के साथ ही स्थानीय किसानों को स्वयं के साधन से 15.50 हेक्टेयर खरीफ फसलों के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

वहीं कवर्धा खबर में
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को देश में सर्वाधिक 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिए जाने का लाभ अब वनांचल क्षेत्रों के हजारों परिवारों तक पहुंच रहा है।

जिले में वर्ष 2026 के तेंदूपत्ता संग्रहण सत्र में न केवल निर्धारित लक्ष्य हासिल किया गया, बल्कि 100.34 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए 40 हजार 234 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया गया। संग्रहण कार्य में 32 हजार से अधिक संग्राहकों ने भागीदारी निभाई, जिन्हें लगभग 22 करोड़ 5 लाख रुपये का पारिश्रमिक भुगतान किया गया।

जिला लघु वनोपज सहकारी संघ कवर्धा के अंतर्गत 19 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के 24 लॉटों में संग्रहण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बढ़ी हुई पारिश्रमिक दर और समय पर भुगतान से वनांचल परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

इसका जीवंत उदाहरण है वनांचल ग्राम लोखन की निवासी श्रीमती नंदनी मरावी का परिवार। उनके पति श्री शिवकुमार मरावी खेती और मजदूरी करते हैं। सात सदस्यीय परिवार के पास लगभग तीन एकड़ कृषि भूमि है, जहां धान और चना की खेती होती है।

नंदनी मरावी बताती हैं कि पहले मेहनत के मुकाबले आय कम मिलती थी, लेकिन अब प्रति मानक बोरा 5,500 रुपये मिलने से उनकी आमदनी बढ़ी है और बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च व खेती की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं।

तेंदूपत्ता संग्राहक नन्दनी मरावी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि बढ़ी हुई पारिश्रमिक दर ने वनवासी परिवारों की मेहनत को सम्मानजनक मूल्य दिलाया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article