विकसित भारत का संकल्प: SBI RSETI के निःशुल्क राजमिस्त्री प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार की नई राह
बेमेतरा/छत्तीसगढ़ -09/07/2026
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), बेमेतरा ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम गोपालभैना में 30 दिवसीय निःशुल्क राजमिस्त्री (मेसन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चिनाई, ईंट जोड़ाई, प्लास्टरिंग, नक्शा एवं ले-आउट पढ़ने, निर्माण सामग्री के सही उपयोग, गुणवत्ता नियंत्रण और कार्यस्थल सुरक्षा की जानकारी दी गई। अनुभवी प्रशिक्षकों ने युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर निर्माण कार्य की आधुनिक तकनीकों से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा बचत और ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
समापन समारोह में राज्य नियंत्रक आरसेटी अरुण सोनी, मूल्यांकन टीम के सदस्य राम बासु, चंदन साहू, ग्राम गोपालभैना के जनप्रतिनिधि एवं संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं टूल किट प्रदान किए गए।
अरुण सोनी ने कहा कि ग्रामीण युवा यदि कौशल के साथ आगे बढ़ें, तो वे न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। श्री कृष्णा चौधरी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को नई दिशा दे रहे हैं।
यह पहल ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- Advertisement -
- Advertisement -