कॉकरोच प्रदर्शन के दौरान CJP चीफ अभिजीत दिपके को युवक ने मारा थप्पड़, दो हिरासत में
जयपुर -16 जून 2026
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को एक युवक ने सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान थप्पड़ मार दिया। यह घटना शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई।
दरअसल उस दिन जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में युवा NEET पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे। युवाओं के हाथों में नारे लिखे प्लेकार्ड थे और वे सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही अभिजीत दिपके प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, उनके समर्थकों ने उत्साह में उन्हें कंधों पर उठा लिया। इसी भीड़भाड़ के बीच कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद दिपके के समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया, दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह घटना अचानक आवेश में हुई या इसके पीछे कोई पूर्व योजना थी। मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच जारी है।
गौरतलब है कि CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने हाल ही में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाखों की सदस्यता जुटाई है।
लेकिन इस घटना ने यह भी दिखाया कि जहां युवाओं का एक वर्ग उनका समर्थन करता है, वहीं दूसरा वर्ग उनसे सहमत नहीं है। पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर युवाओं का आक्रोश किस दिशा में जाएगा, यह आने वाले समय में साफ होगा।
- Advertisement -
- Advertisement -