29.1 C
Raipur
Monday, September 14, 2026

सोना तस्करी: DRI ने सोने के अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश, ₹25 करोड़ का विदेशी सोना जब्त

Must read

नई दिल्ली/कोलकाता:14 जून 2026

कोलकाता और अगरतला में चलाए गए समन्वित अभियानों में अवैध सोने की आमद पर कड़ा प्रहार करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सक्रिय एक बड़े संगठित तस्करी गिरोह को नेस्तनाबूद कर दिया है। डीआरआई ने कोलकाता और अगरतला में बैक-टू-बैक समन्वित ऑपरेशंस को अंजाम देते हुए करीब 17 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹25 करोड़ आंकी जा रही है।

इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में अब तक एक महिला समेत 10 शातिर तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।हवाई मार्ग से लेकर सीमा पार तक फैला था जाल एजेंसी ने इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए दोतरफा रणनीति अपनाई:

कोलकाता एयरपोर्ट पर घेराबंदी
गिरोह का पहला सिंडिकेट थाईलैंड से वाया एयरलाइंस सोना भारत ला रहा था। डीआरआई ने मुस्तैदी दिखाते हुए कोलकाता हवाई अड्डे पर ही इन्हें दबोच लिया। इनके पास से ₹17 करोड़ मूल्य का 11.6 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, और मौके से 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

त्रिपुरा बॉर्डर पर आरपीएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन:

ठीक इसी वक्त, अगरतला में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर जाल बिछाया गया। यहाँ ट्रेन और सीमावर्ती रास्तों के जरिए लाया जा रहा 5.1 किलोग्राम विदेशी सोना (कीमत ₹8 करोड़) जब्त कर 3 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स और घरेलू खरीदारों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रहे थे। फिलहाल, इस सिंडिकेट के ‘मास्टरमाइंड’ और फंडिंग रूट का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article