35.2 C
Raipur
Friday, June 12, 2026

बैलाडीला में ड्राइवरों का फूटा आक्रोश, ठेकेदार संघ के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन तेज

Must read

न्यूज डेस्क/रिपोर्ट / रवि सरकार 11 जून 2026

ड्राइवर अब अपनी मांगो को लेकर सरकार को अपनी आवाज बुलन्द कर रहे हैं किरंदुल कोड़ेनार पंचायत स्थित पेट्रोल पंप के पास बैलाडीला ड्राइवर वेलफेयर ट्रक एसोसिएशन के बैनर तले हजारों ड्राइवरों का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर ट्रक ड्राइवर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं ठेकेदार संघ की चुप्पी से ड्राइवरों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

धरना स्थल पर मौजूद ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें न तो सरकार द्वारा तय वेतनमान मिल रहा है और न ही श्रमिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं। लंबे समय से कम वेतन, अत्यधिक कार्यभार और असुरक्षित परिस्थितियों में काम करने को मजबूर ड्राइवर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्धारित मासिक वेतन लागू करना, सभी ड्राइवरों के लिए 8 घंटे की ड्यूटी तय करना, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना, पीएफ और बीमा की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा ओवरटाइम कार्य पर प्रति घंटे 200 रुपये भुगतान की मांग भी आंदोलन का बड़ा मुद्दा बनी हुई है।

एसोसिएशन अध्यक्ष और धरना नेतृत्वकर्ता राजू कुंजम ने ठेकेदार संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन बार लिखित पत्र देने के बावजूद अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की समस्याओं को लगातार दबाने और अनदेखा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजू कुंजम ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा और पूरे बैलाडीला क्षेत्र में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में एकजुट ड्राइवरों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अब वे अपने अधिकार लेकर ही रहेंगे। लगातार बढ़ते इस आंदोलन से क्षेत्र में श्रमिक असंतोष गहराता जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article