34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

AC कोच टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन, वीडियो वायरल होने पर FSSAI सख्त

Must read

न्यूज डेस्क /नई दिल्ली/ 29 मई 2026

जाए तो जाए कहां चारों तरफ है–अव्यवस्था
कौन सुने अब अपनी व्यथा।
खबर अनुसार एक मामला सामने आया जिसमें ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में आरोप है कि ट्रेन नंबर 12223 एलटीटी-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस के AC कोच में कैटरिंग स्टाफ टॉयलेट के अंदर खाने के बर्तन धो रहा था।

यात्री द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने तुरंत संज्ञान लिया है। FSSAI ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को नोटिस जारी कर पूरे मामले पर तथ्यात्मक जवाब और स्पष्टीकरण मांगा है। अथॉरिटी ने इसे खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है।

कार्रवाई करते हुए संबंधित कैटरिंग ठेकेदार पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टाफ बेपरवाही से टॉयलेट के वॉशबेसिन में थालियां और बर्तन धो रहा है, जहां यात्री शौच के लिए जाते हैं। इस घटना ने यात्रियों के मन में रेलवे के खाने को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है।

गौरतलब है कि रेलवे कैटरिंग सिस्टम में साफ-सफाई को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर IRCTC की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यात्रियों का कहना है कि “आदमी की सोच का स्तर कितना गिर गया है, यह भी नहीं पता कि खाने के बर्तन कहां धोने हैं।” फिलहाल FSSAI ने IRCTC से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।इमेज symbolic है बनाया हुआ।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article