34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

डायल-112 टीम नवागढ़ बनी फरिश्ता, फंदे से उतारकर बचाई 27 वर्षीय युवक की जान

Must read

बेमेतरा /23 मई 2026

घटना नवागढ़ की है, जहां कभी-कभी कुछ पल ही जिंदगी और मौत के बीच का फासला तय करते हैं — और ऐसे ही एक नाजुक पल में बेमेतरा जिले की डायल-112 टीम नवागढ़ समय रहते फरिश्ता बनकर पहुँची और एक युवक को मौत के मुँह से वापस खींच लाई।

घटना नवागढ़ के तिलका पारा क्षेत्र की है। डायल-112 टीम को पारिवारिक विवाद की सूचना मिलते ही जवान तत्काल मौके पर पहुँचे। वहाँ पहुँचते ही एक महिला घर से बाहर चीखते हुए निकली कि उसका बेटा फाँसी लगा रहा है। स्थिति की गंभीरता भाँपते हुए आरक्षक विजय कुमार घृतलहरे और चालक रविशंकर साहू बिना एक पल गँवाए घर के अंदर दौड़ पड़े।

अंदर का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था — लगभग 27 वर्षीय एक युवक पंखे में पर्दे का फंदा बनाकर झूल रहा था। जवानों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए युवक को नीचे उतारा और डायल-112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार किया गया।

इस सराहनीय कार्य पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करना गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएँ दीं।

बेमेतरा पुलिस की अपील है — किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच 112 डायल करें। हम हर पल आपकी सेवा में तत्पर हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article