32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

स्वीडन रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार सम्मान: पीएम मोदी बने पहले एशियाई लीडर

Must read

नई दिल्ली/नमो ऐप -18 मई 2026

स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित एक विशेष समारोह में महामहिम क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने पीएम मोदी को स्वीडन के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए पीएम मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत – स्वीडन की प्रगाढ़ मित्रता को समर्पित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई नेता भी बन गए हैं।

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्वीडन की प्रगाढ़ मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच तकनीक, हरित ऊर्जा, नवाचार और रक्षा के क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी का प्रतीक है। स्वीडन ने यह सम्मान भारत के वैश्विक योगदान और पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को मान्यता देते हुए दिया है।

वैश्विक मंच पर लगातार बढ़ रहा भारत का कद
पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। सऊदी अरब के ‘किंग अब्दुलअजीज सैश’ से लेकर अफगानिस्तान के ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’, फिलिस्तीन के ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’, UAE के ‘ऑर्डर ऑफ जायद’, रूस के ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ और मालदीव के ‘निशान इज्जुद्दीन’ तक, यह फेहरिस्त भारत की मजबूत होती कूटनीति की गवाह है।

सिर्फ देशों के सम्मान ही नहीं, बल्कि वैश्विक संस्थानों ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा है। 2018 में उन्हें सियोल शांति पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड मिला। 2019 में ‘राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व’ के लिए प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड और स्वच्छ भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 2021 में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड भी उनके नाम रहा।

ये सभी सम्मान बताते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर और बुलंद हुई है। स्वीडन का यह पुरस्कार सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि नए भारत की आकांक्षाओं और 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम का सम्मान है। यह भारत-स्वीडन संबंधों को नई ऊंचाई देगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article