32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Must read

बेमेतरा, 07 मई 2026

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से संचालित ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 स्क्रीन टच मोबाइल, नगद राशि सहित कुल 2 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव , एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी विनय कुमार बेरला के मार्गदर्शन में संचालित विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस को 6 मई 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेमेतरा निवासी महेन्द्र सोनी, बीटीआई ग्राउंड कोबिया क्षेत्र में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टा खेल रहा है और अन्य लोगों को भी सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सोनी के कब्जे से एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन तथा 40 हजार रुपये नगद जब्त किए। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मामले की विस्तृत विवेचना की गई, जिसमें 9 अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 अतिरिक्त मोबाइल फोन बरामद किए।

पूरे प्रकरण में कुल 10 आरोपियों से 10 स्क्रीन टच मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 95 हजार रुपये , तथा 40 हजार रुपये नगद सहित कुल 2 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
महेन्द्र सोनी,भोजराम साहू उर्फ भोजू,अरविंद वर्मा,राहुल वर्मा
राजेश वर्मा,गिरधारी वर्मा,संजय मिर्झा,गौरव वर्मा,तुस्कंद विनायक साहू,नीलेश साहू ।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक , सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह, जितेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु तथा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article