खबर पर मुख्यमंत्री का त्वरित एक्शन, मैनपाट की बस्ती में पेयजल व्यवस्था के निर्देश
रायपुर, 6 मई 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल समस्या से जुड़ी खबर पर तुरंत संज्ञान लिया है।
सुबह अखबार पढ़ते ही मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन किया और तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित बस्ती में जल्द से जल्द साफ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करने और आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरत के अनुसार हैंडपंप खनन, वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था और स्थायी समाधान पर प्राथमिकता से काम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विशेष पिछड़ी जनजातियों वाले क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसका असर ज़मीन पर दिखना चाहिए।
- Advertisement -
- Advertisement -