32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

गैस कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार: 400 सिलेंडर जब्त, खाद्य विभाग का सख्त एक्शन

Must read

रायपुर, 5 मई 2026

रायपुर समेत पूरे प्रदेश में गैस की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। हाल के दिनों में विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत अब तक करीब 400 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

शहरों में अवैध रिफिलिंग और गैस के गैरकानूनी भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन रायपुर की खाद्य शाखा ने एलपीजी वितरण व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए निगरानी और सख्ती दोनों बढ़ा दी है।

खाद्य नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि गैस की अवैध बिक्री और कालाबाजारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पारदर्शिता के लिए डिजिटल पहल
एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग सुविधा भी शुरू की गई है। इससे उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता और डिलीवरी की जानकारी आसानी से मिल सकेगी, वहीं अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी।

कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश
         विभागीय अधिकारियों के अनुसार किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल प्राथमिक जांच की जाती है। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें लाइसेंस निलंबन, भारी जुर्माना और सामग्री की जब्ती जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही भी की जा रही है।पारदर्शी वितरण प्रणाली और निगरानी
       
नागरिकों से अपील
       जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है यदि उन्हें गैस की कालाबाजारी या वितरण में कोई अनियमितता की जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल इसकी सूचना जिला खाद्य शाखा को दें। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जिले में घरेलू गैस के वितरण और निगरानी हेतु निर्धारित सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। अनेक स्थानों पर छापेमारी कर गैस वितरकों और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article