23.9 C
Raipur
Wednesday, July 22, 2026

भीषण अग्निकांड: दिल्ली के विवेक विहार में जिसमें 9 लोगों की मौत

Must read

नई दिल्ली, 3 मई 2026

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए।

कैसे लगी आग?
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह दूसरी मंजिल पर लगा एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है, जिसकी लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी।

छत का दरवाजा बंद — और हो गई मौत
तीसरी मंजिल पर आग पहुंचते ही लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था — जिसके कारण वे आग की चपेट में आ गए। दूसरी मंजिल पर भी चार लोगों की मौत हुई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. स्थानीय नागरिक ने बताया कि एयर कंडीशनर में ब्लास्ट हुआ था. जिसकी वजह से भयंकर आग लगी है.

बचाव अभियान जारी
बचाव अभियान के दौरान इमारत से 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।

अधिकारियों ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि सर्च अभियान अभी जारी है।अधिकारियों ने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है।






- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article