34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

कोहली-पडिक्कल की दमदार पारियां, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

Must read

बेंगलुरु, 24 अप्रैल 2026

इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। 205 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 7 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

जीत के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने 44 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें देवदत्त पडिकल (55 रन) का बेहतरीन साथ मिला।

इससे पहले गुजरात की ओर से साईं सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा और आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन उनकी यह उपलब्धि टीम को जीत नहीं दिला सकी। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 205/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत धीमी रही और पहला विकेट 24 रन पर गिरा। इसके बाद कोहली और पडिक्कल ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 141 रन के स्कोर पर रशीद खान ने पडिक्कल को आउट कर साझेदारी तोड़ी।

कुछ देर बाद जोशन होल्डर ने कोहली को पवेलियन भेज दिया, जिससे मैच में रोमांच बढ़ गया। इसके बाद जितेश शर्मा और रजत पाटीदार भी जल्दी आउट हो गए और आरसीबी का स्कोर 173/5 हो गया।हालांकि, अंत में कृणाल पंड्या और टिम डेविड प्लेयर्स ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।इस जीत के साथ आरसीबी ने 7 मैचों में 5वीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article