डिजिटल डेस्क – 23/04/2026
2026 में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई जैसी कंपनियां डिग्री के बजाय टैलेंट वेलोसिटी और स्किल असेसमेंट पर जोर दे रही हैं। लिंक्डइन की 22 अप्रैल 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 86% कंपनियां बाजार की बदलती जरूरतों के लिए सही टैलेंट नहीं ढूंढ पा रही हैं।माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियां अब 25 साल से कम उम्र के उन युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं जिनके पास मजबूत प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो है।भले ही उनके पास किसी बड़े कॉलेज की डिग्री न हो।
टैलेंट वेलोसिटी क्या है
यह संगठन की स्किल्स को रीयल-टाइम में पहचानने, हासिल करने और मोबिलाइज करने की क्षमता है। सिर्फ 14% कंपनियां इसमें लीडर हैं, जो टैलेंट आकर्षण और रिटेंशन में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। अब 25 साल से कम उम्र के युवाओं को मजबूत प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो के आधार पर प्राथमिकता मिल रही है।
क्यों रट्टा मारना बेकार
कॉलेज सिलेबस टेक्नोलॉजी के तेज बदलाव से पीछे रह गया है। कंपनियां इंटरव्यू में लाइव प्रोजेक्ट्स और प्रॉब्लम सॉल्विंग चेक करती हैं। Unstop Talent रिपोर्ट के अनुसार, 49% HR लीडर्स सबसे पहले प्रॉब्लम सॉल्विंग देखते हैं। AI Fluency अब बेसिक स्किल है।
AI स्किल्स से ज्यादा सैलरी
AI टूल्स से काम 20% तेज करने वाले उम्मीदवारों को डिग्री वालों से ज्यादा पैकेज मिल रहा है। पोर्टफोलियो बनाएं जो सीखे स्किल्स दिखाए। एआई काम नहीं छीनता, बल्कि AI न जानने वाला पीछे रह जाता है।
रट्टा मार पढ़ाई क्यों हुई फेल?टेक दिग्गजों ने बदले हायरिंग नियम


