32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

नकली दवाओं के खिलाफ खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्यवाही, तीन गिरफ्तार

Must read

रायपुर, 15 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक संगठित सप्लाई चेन का पर्दाफाश करते हुए विभाग ने तीन प्रमुख आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

कुछ माह पूर्व नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगाँव से नकली दवाओं की जप्ती के बाद शुरू हुई जांच में इस नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों की भूमिका उजागर हुई — रोचक अग्रवाल (बिजरासन मेडिकोज, इंदौर), सुरेंद्र कामनानी (प्रेम प्रकाश एजेंसी, भाटापारा) और खेमराज बानी (सरस्वती मेडिकल स्टोर, सारंगढ़)। तीनों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पूर्व दिसंबर माह में सरस्वती मेडिकल स्टोर, सारंगढ़ में विभागीय टीम ने विस्तृत निरीक्षण कर नकली एवं संदिग्ध दवाओं के भंडारण व वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए थे, जो इस प्रकरण में निर्णायक साबित हुए।

इस अवैध व्यापार के अन्य राज्यों से जुड़े होने की संभावना को देखते हुए विभागीय टीम ने अंतरराज्यीय जांच भी की। फिलहाल प्रकरण में नियमानुसार अभियोजन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है और नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों व संस्थानों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही की जा रही है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि दवाएं केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नकली दवाओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।







- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article