32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान:-नवागढ़ में निःशुल्क एक्स-रे शिविर, 174 उच्च जोखिम लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Must read

बेमेतरा, 9 अप्रैल 2026

जिले को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नवागढ़ विकासखण्ड में एक सफल शिविर का आयोजन किया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में 8 अप्रैल को आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंधियार खोर एवं जेवरा एन में यह शिविर आयोजित हुआ।

शिविर में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से उच्च जोखिम समूह के 174 लोगों की निःशुल्क एक्स-रे जांच की गई। इनमें से 4 संदेहास्पद मरीजों के स्पूटम सैंपल ट्रू-नाट मशीन से जांच हेतु एकत्र किए गए।

जिला क्षय अधिकारी डॉ. बी.एल. राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक सुश्री संपत्ति बंजारे के साथ नवागढ़ के बीएमओ और बीपीएम की टीम ने इस शिविर को सफलतापूर्वक संचालित किया। जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिले से यशवंत भारद्वाज डीपीपीएमसी, नवागढ़ से प्रमोद साहू सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,द्वारा पूरी जिम्मेदारी से टीम गठित कर शिविर का आयोजन किया गया।
जिला चिकित्सालय के रेडियोग्राफर मोहम्मद जावेद मंसूरी ने पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का संचालन किया।

शिविर से पूर्व मितानिनों ने घर-घर सर्वे कर ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव की जानकारी दी, जिससे लोग उत्साहित होकर बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे। यशवंत भारद्वाज, प्रमोद साहू, किशन चेलक, अमित मनहर, मोहन यादव, दीप निराला सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article