न्यूज डेस्क 05/04/2026
तिरुवनंतपुरम
4 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री के भव्य रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित इस रोड शो को (NDA) के पक्ष में बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए उम्मीदवारों के साथ खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो राज्य में भाजपा के बढ़ते जनाधार का संकेत माना जा रहा है।
यह रोड शो 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खास रणनीति के तहत आयोजित किया गया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य “इंक्लूसिव गवर्नेंस” यानी समावेशी विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करना है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल अब बदलाव की ओर बढ़ रहा है और राज्य की जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार एनडीए को प्रदेश में व्यापक समर्थन मिलेगा और एक नई राजनीतिक शुरुआत होगी।
रोड शो में उमड़ी भीड़ को राज्य की बदलती राजनीतिक दिशा का संकेत माना जा रहा है। आगामी चुनाव को देखते हुए यह कार्यक्रम एनडीए के लिए उत्साहवर्धक साबित हो सकता है, वहीं अन्य दलों के लिए चुनौती भी खड़ी कर सकता है।
तिरुवनंतपुरम में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, NDA को मिला मजबूत समर्थन


