36.2 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

“महंगाई का नया वार: अब बाहर खाना पड़ेगा भारी, गैस सिलेंडर ने बढ़ाई टेंशन”

Must read

एक महीने में 310 रुपये महंगा कमर्शियल LPG, होटल-रेस्टोरेंट पर सीधा असर

डिजिटल डेस्क | 1 अप्रैल 2026

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। इस बार असर सीधे आपकी थाली पर पड़ने वाला है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में हुई तेज बढ़ोतरी के बाद होटल और रेस्टोरेंट में खाना महंगा होना लगभग तय माना जा रहा है।

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत अब 2078.50 रुपये पहुंच गई है, जो मार्च की शुरुआत में 1768.50 रुपये थी। यानी सिर्फ एक महीने में ही 310 रुपये का उछाल दर्ज हुआ है।

महंगाई की यह आग सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये तक पहुंच चुका है।हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये पर स्थिर बनी हुई है।
लेकिन असली असर बाजार में दिखेगा। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए लागत बढ़ना तय है, और इसका बोझ आखिरकार ग्राहकों की जेब पर ही आएगा। यानी आने वाले दिनों में बाहर खाना आपकी जेब पर पहले से ज्यादा भारी पड़ सकता है।

इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय हालात भी बड़ी वजह हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव—खासकर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच टकराव—ने ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर दिया है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम रूट प्रभावित होने से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है, जिसका असर वैश्विक कीमतों पर साफ दिख रहा है।

भारत में भी इस वैश्विक संकट की आंच पहुंच चुकी है। हालात ऐसे बने हुए हैं कि गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव और गहरा सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article