32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

रायपुर नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स: बकायादारों की प्रॉपर्टी हुई सील

Must read

रायपुर/छग _29/03/2026

रायपुर नगर निगम के जोन–8 राजस्व विभाग ने बकाया वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए विगत कई वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करने वाले 28 बड़े बकायादारों पर शिकंजा कस दिया है। जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 14 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया गया, जबकि कई अन्य बकायादारों ने मौके पर ही राशि जमा कराकर राहत पाई।

इस अभियान के तहत वीर सावरकर नगर वार्ड‑1, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड‑2, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड‑19 और शहीद भगत सिंह वार्ड‑21 के क्षेत्रों में लगातार डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया न चुकाने पर टीम ने कार्रवाई की। आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल, राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा और सहायक राजस्व निरीक्षक नंदकुमार वैष्णव, राकेश दुबे, नरेन्द्र ठाकुर, खगेन्द्र सोनी, रामकुमार औसर की टीम ने यह अभियान चलाया।

इन 28 बड़े बकायादारों में से 14 के कुल 8 व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया। संत रविदास वार्ड‑70 के 39,487 रुपये के बकायादार राजदेव प्रसाद यादव / ईश्वर प्रसाद ने सीलबंदी के दौरान आंशिक भुगतान कर शेष राशि 31 मार्च 2026 तक देने का आश्वासन दिया।

खबर है कि इसी प्रकार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड‑19 के 26,901 रुपये के बकायादार गोदावरी बाई साहू ने अगले दिन तक भुगतान करने का आश्वासन दिया, जबकि वहीं के 57,614 रुपये के हितेन्द्र साहू, 38,410 रुपये के रमेश्वरी साहू तथा शहीद भगत सिंह वार्ड के 46,917 रुपये के बकायादार गगरीन कुट्टी एवं अमर कुट्टी ने आरटीजीएस के माध्यम से जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article