32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

LPG पर अफवाहों का खंडन: 25 दिन में ही मिलेगा सिलेंडर, नियमों में कोई बदलाव नहीं

Must read

नई दिल्ली, 26 मार्च 2026 (डिजिटल डेस्क)

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ी है। इसी बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समय-सीमा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी रीफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पहले की तरह ही व्यवस्था लागू रहेगी। मंत्रालय के अनुसार, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अलग-अलग कनेक्शनों के लिए नई समय-सीमा तय की गई है, जो पूरी तरह निराधार है।

मंत्रालय ने जानकारी दी कि वर्तमान नियमों के तहत
शहरी क्षेत्रों में 25 दिन
ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन
की समय-सीमा लागू है, और यह सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू होती है।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट में एलपीजी बुकिंग करने से बचें। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और हाल ही में करीब 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की गई है। साथ ही, पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और देशभर में एक लाख से अधिक पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article