32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

छत्तीसगढ़ के लिए टेमरी गांव बना मिसाल! राज्यपाल के “गोद” से बदली किसानों की तकदीर

Must read

बेमेतरा, 23 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के गोद लिए गांव टेमरी में खेती की तस्वीर बदल रही है। सरकारी योजनाओं की बयार अब इस गांव के हर खेत तक पहुंच रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार ग्राम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित कई योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

527 किसानों की जेब में पहुंची सम्मान निधि
PM किसान योजना में 559 के लक्ष्य में से 527 किसान लाभान्वित — बाकी 32 का पंजीयन जल्द होगा।
विभाग के अनुसार कुछ किसानों का ऑनलाइन पंजीयन अभी शेष है, जबकि 32 किसान तकनीकी कारणों से पंजीयन नहीं करा पाए हैं। पोर्टल में सुधार होते ही इनका पंजीयन भी कराया जाएगा।

बीमा में 100% कवरेज — खरीफ में 501, रबी में 226 किसान सुरक्षित
फसल बर्बाद होने का डर अब नहीं — शत-प्रतिशत किसान फसल बीमा की छत्रछाया में।कृषि विभाग का कहना है कि बीमा योजना के प्रति किसानों में जागरूकता बढ़ी है और अब अधिक किसान इसमें शामिल हो रहे हैं।

किसानों ने धान छोड़ा,दलहन-तिलहन अपनाया!
पहले 242 हेक्टेयर में वैकल्पिक फसल → अब 412 हेक्टेयर में दलहन-तिलहन धान का रकबा घटकर महज 40 हेक्टेयर रह गया।पहले जहां 242 हेक्टेयर में वैकल्पिक फसलें ली जाती थीं, वहीं इस वर्ष 40 हेक्टेयर में ही धान की फसल ली गई है और 412 हेक्टेयर में दलहन–तिलहन व अन्य फसलें बोई गई हैं।

टेमरी में पहली बार उगी रागी— नई फसल, नई उम्मीद!
4 हेक्टेयर में रागी की ऐतिहासिक शुरुआत। 9 किसान 15.70 हेक्टेयर में चना-रागी का प्रमाणित बीज उत्पादन कर रहे हैं।
ग्राम टेमरी में पहली बार 4 हेक्टेयर क्षेत्र में रागी की खेती शुरू की गई है, जिसे किसानों के लिए एक नई पहल माना जा रहा है।

राज्यपाल के गोद ग्राम की यह कहानी अब पूरे छत्तीसगढ़ में एक मिसाल पेश करने जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article