डिजिटल डेस्क _19 मार्च 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने उद्योग, इंफ्रा और रिन्यूएबल एनर्जी को बूस्ट देने के लिए ₹54,926 करोड़ की चार योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, इनसे मैन्युफैक्चरिंग, जॉब्स और कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
1. BHAVYA योजना (₹33,660 करोड़):
100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। तैयार इंफ्रा, सिंगल-विंडो क्लियरेंस से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ेगा। प्रति एकड़ ₹1 करोड़ सहायता। 2026-32 तक 15 लाख जॉब्स का लक्ष्य। PM मोदी ने X पर कहा, “औद्योगिक क्रांति का ऐतिहासिक कदम।”
2. UP फोरलेन सड़क (₹6,969 करोड़):
बाराबंकी-बहराइच (101.5 km) NH-927 को चार लेन में बदलेगा। हाइब्रिड एन्युटी मॉडल से लाखों जॉब्स और बेहतर कनेक्टिविटी।
3. स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट (₹2,585 करोड़):
1,500 MW रिन्यूएबल एनर्जी बिना बड़े बांधों के। पर्यावरण-अनुकूल, विस्थापन-रहित।
4. अन्य कृषि-इंफ्रा स्कीम: बाकी बजट से किसानों और इंफ्रा को मजबूती।
भव्य’ योजना में व्यापार करने में आसानी पर खास जोर दिया गया है। इसके तहत मंजूरी प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा, सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा और निवेशकों के लिए अनुकूल सुधार किए जाएंगे। इस योजना के तहत ऐसे इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे जहां उद्योगों को पहले से तैयार जमीन, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी, जिससे कंपनियां जल्दी काम शुरू कर सकेंगी।
ये फैसले भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट करना, 15 लाख रोजगार पैदा करना और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है।


