23.1 C
Raipur
Thursday, March 19, 2026

देवकर में पेयजल विवाद: जांच में पानी सुरक्षित पाया गया

Must read

बेमेतरा, 18 मार्च 2026 —

नगर पंचायत देवकर में गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने विस्तृत जांच की, जिसमें पेयजल पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप पाया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशराम साहू के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 में 240 क्षमता वाले ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति होती है। कुछ लोगों द्वारा नालों से गंदा पानी सप्लाई होने की अफवाह फैलाई गई थी। शिकायत मिलते ही नगर पंचायत, जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर जांच की। कई घरों में नल का पानी साफ मिला और ओवरहेड टैंक में भी प्रदूषण का कोई संकेत नहीं पाया गया।
प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में भी जल पेय योग्य घोषित किया गया।

अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नगर पंचायत की जल गुणवत्ता निगरानी पर भरोसा रखें।

जांच टीम द्वारा ओवरहेड टैंक का भी गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कहीं भी गंदगी या प्रदूषण के संकेत नहीं मिले। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से लिए गए पानी के सैंपल की प्रयोगशाला जांच में भी जल पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नियमित रूप से जल गुणवत्ता की निगरानी की जाती है और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article