बेमेतरा, 17 मार्च 2026
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नशा कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को बचाने पर जोर दिया।
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा, “नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। हमारी प्राथमिकता आपूर्ति श्रृंखला तोड़ना और युवाओं को दलदल से निकालना है।”
विभागीय निर्देश जारी
पुलिस व आबकारी विभाग को नशीले कारोबार में लिप्तों पर कठोर कार्रवाई के आदेश।विभाग को जिले के उन इलाकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए जहाँ नशे की गतिविधियां अधिक सक्रिय हैं। ऐसे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग व ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच।मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित की। जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करने कहा।
समाज कल्याण विभाग को जिला अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र और प्रभावी काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में नशीले पदार्थ व तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध।
हॉटस्पॉट इलाकों का चिन्हांकन, सीसीटीवी निगरानी।
शिक्षा विभाग से जागरूकता कार्यशालाएं, समाज कल्याण से नशामुक्ति केंद्र व काउंसलिंग।
बैठक में प्रमुखता से यह चर्चा की गई कि केवल कार्रवाई से नशा खत्म नहीं होगा, इसके लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है।
बैठक में एसपी, आबकारी अधिकारी, सीएमएचओ व शिक्षा अधिकारी मौजूद। सभी को मासिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश।


