बेमेतरा पुलिस की अपील होली को भाईचारे और सद्भाव से मनाएं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी थाने से संपर्क करें।
बेमेतरा_ 02 मार्च 2026
आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए बेमेतरा जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS)के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों और अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग जारी है।
थाना साजा की पैदल फ्लैग मार्च 1 मार्च को थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह और स्टाफ ने थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों, संवेदनशील इलाकों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस ने आमजन को शांति, सौहार्द, प्रेम और आपसी सद्भाव से होली मनाने की अपील की।
पुलिस ने कहा है कि हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, साथ ही अफवाहों पर सख्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी का आश्वासन दिया इसके लिए पुलिस ने एक मार्गदर्शन टीम तैयार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू और डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के नेतृत्व में अभियान चल रहा है।
पुलिस ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, अवैध गतिविधियों या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि सभी सुरक्षित होली मना सकें।


