34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पशु तस्करी:_बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 13 मवेशी बरामद

Must read

जिले में किसी भी प्रकार की अवैध तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।” – पुलिस विभाग, बलरामपुर

बलरामपुर (छत्तीसगढ़): 28/02/2026

जिले में अवैध गतिविधियों और पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (IPS) के विशेष निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत चलगली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने न केवल मवेशियों को रेस्क्यू किया, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को भी जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर देर रात घेराबंदी
घटना 24 और 25 फरवरी की दरम्यानी रात की है। चलगली पुलिस की टीम जब रात्रि गश्त पर थी, तभी उन्हें ग्राम केनापारा भगवानपुर के रास्ते अवैध मवेशी परिवहन की पुख्ता जानकारी मिली। बिना वक्त गंवाए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और दो पिकअप वाहनों को रोका।
पुलिस जब्ती: पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 4888 और एक अन्य वाहन से कुल 13 मवेशियों को बरामद किया गया।

उद्देश्य: प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन मवेशियों को कथित रूप से अवैध रूप से परिवहन कर अन्यत्र ले जाया जा रहा था।
रेकी कर रही ‘क्रेटा कार’ भी पुलिस के शिकंजे में
इस मामले की खास बात यह रही कि तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए एक आधुनिक तरीका अपनाया था। मवेशियों से लदे वाहनों के आगे-आगे एक क्रेटा कार (CG04 LD 3949) चल रही थी, जो रास्ते की रेकी (Scanning) कर रही थी ताकि पुलिस की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेकी कर रहे मुख्य आरोपियों को दबोच लिया:
ऐनुलाह अंसारी,सूर्यजीत पटेल
कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायिक अभिरक्षा (Jail) में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी चलगली ने मीडिया को बताया कि इस गिरोह के पीछे कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article