मुख्यमंत्री साय ने किया भव्य स्वागत:भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत पहुंचे छत्तीसगढ़
हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंचे CJI; राजकीय गमछा, कॉफी टेबल बुक और बेल मेटल प्रतिकृति भेंट की।
रायपुर_22 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी. नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा का भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं। इस समारोह में देशभर से विधि के छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी।
बस्तर दशहरा की कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल निर्मित श्रीराम-शबरी की प्रतिकृति भेंट कर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर किया प्रस्तुत।
- Advertisement -
- Advertisement -