34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

स्टेट हाईवे जाम कर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, पुलिस ने निकाला जुलूस

Must read

छत्तीसगढ़ में अब नया चलन हो गया कि कोई रसूखदार शख्सियत वाला आदमी सड़क जाम कर केक काट आतिशबाजी करते जन्मदिन मनाए।

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ _ 21 फरवरी 2026

जन्मदिन मनाने का अनोखा और गैरजिम्मेदाराना तरीका अपनाना सूरजपुर जिले के सात युवकों को भारी पड़ गया। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर वाहन खड़े कर केक काटना और आतिशबाजी करना इन रईसजादों को सीधे हथकड़ी तक ले गया।

क्या था पूरा मामला?
16 फरवरी की रात लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही के पास कुछ युवकों के एक समूह ने अपनी गाड़ियाँ हाईवे पर आड़ी-तिरछी खड़ी कर दीं और बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न शुरू कर दिया। कार की बोनट पर बैठकर केक काटा गया, जमकर आतिशबाजी हुई और करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन फंसे रहे और इसी भीड़ में एक एम्बुलेंस भी जाम में जकड़ी रही।

वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह
जश्न का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। 20 फरवरी को सूरजपुर पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित कीं और कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को अंबिकापुर से तथा एक को लटोरी से गिरफ्तार किया। साथ ही दो वाहन भी जब्त किए गए।

थाने से कोर्ट तक पैदल जुलूस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली थाने लाया और वहाँ से पैदल जुलूस निकालते हुए सूरजपुर कोर्ट तक ले गई। कुछ देर पहले तक अकड़ दिखाने वाले इन युवकों के सिर कोर्ट परिसर तक पहुँचते-पहुँचते झुके हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग बाधित करने और यातायात में व्यवधान डालने के आरोप में इन सभी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article