34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

शादी कार्ड छपा मुस्लिम युवक से शादी , विरोध के बाद विवाह टला; महापंचायत पर पुलिस सख्त

Must read

“मेरी शादी मेरी मर्जी से थी, परिवार को युवक के मुस्लिम होने की जानकारी थी; मैं सनातनी नहीं, बौद्ध धर्म मानती हूं”—मीडिया को बयान

13 फरवरी 2026

मेरठ में कार्ड छपवाकर मुस्लिम युवक से शादी का ऐलान करने वाली हिंदू युवती का मामला शुक्रवार को और अधिक गरमा गया। हिंदूवादी संगठनों के तीखे विरोध और कानून-व्यवस्था की आशंका को देखते हुए 13 फरवरी को होने वाली शादी फिलहाल टाल दी गई है। रिसोर्ट मालिक ने विवाह स्थल की बुकिंग भी कैंसिल कर दी है।

मीडिया सूत्रों से जानकारी के अनुसार, युवती के चाचा ने मुस्लिम युवक के खिलाफ धर्मांतरण और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। दूसरी ओर, हिंदू संगठनों ने शादी स्थल के बाहर हिंदू महापंचायत का ऐलान किया था, जिसे रोकने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। संभावित तनाव को देखते हुए कई हिंदूवादी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

रिसोर्ट और मंडप एसोसिएशन का बयान
मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि 13 फरवरी को गंगानगर–मवाना रोड स्थित पैराडाइज व्यू रिसोर्ट में आकांक्षा और शाहवेज का विवाह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। रिसोर्ट मालिक सतीश मंगा के अनुसार, कुछ संगठनों द्वारा 13 फरवरी को कथित हिंदू पंचायत को लेकर संदेश वायरल किए जा रहे हैं, लेकिन रिसोर्ट में न तो किसी तरह की पंचायत की बुकिंग है और न ही ऐसे किसी आयोजन की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि न विवादित विवाह समारोह आयोजित होगा और न ही किसी पंचायत के लिए कोई व्यवस्था की गई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी तरह की भीड़ या अवैध आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article